1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mithun chakraborty ex wife helena luke passed away

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस

Mithun Chakraborty wife death
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली। हेलेना के निधन की खबर मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
खबरों के अनुसार हेलेना ल्यूका की तबीयत पिछले दिनों ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। हेलेना ने 3 नवंबर को अंतिम सांस ली। हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' से लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी का किरदार निभाया था।
 
मिथुन चक्रवर्ती एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप के बाद हेलेना ल्यूका के करीब आए थे। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने 1979 में शादी भी रचा ली। हालांकि हेलेना और मिथुन की शादी चार महीने ही टिक पाई थी। इसके बाद मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली।
 
लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी नौकरी भी की। उन्होंने आओ प्यार करें, दो गुलाब और साथ साथ जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने से पहले हेलेना ने 9 साल तक गुजराती नाटकों में भी काम किया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या आप जानते हैं तब्बू का असली नाम, 53 साल की उम्र में भी हैं सिंगल