1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. marathi hindi language controversy kajol denied talk in hindi between get trolled

जिसे समझना है समझ लेगा, मराठी की जगह हिंदी बोलने का कहने पर भड़कीं काजोल, यूजर्स ने लगाई क्लास

Marathi-Hindi controversy
महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी-हिंदी भाषा विवाद छाया हुआ है। बीते दिनों मुंबई में‍ हिंदी बोलने पर कई लोगों संग मारपीट की घटनाएं भी हुई। इस विवाद पर बॉलीवुड सेलेब्स ने चुप्पी साधे रखी। वहीं अब काजोल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पैपराजी पर हिंदी में बात करने का कहने पर भड़कती नजर आ रही हैं। 
 
दरअसल, काजोल अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में राज कपूर अवॉर्ड से सम्मानित हुई। इस अवॉर्ड को लेने के बाद काजोल ने मीडिया से बात की। इस दौरान वह मराठी में बात कर रही थीं। जब उन्हें हिंदी में बोलने को कहा तो काजोल ने साफ मना कर दिया।
 
काजोल से कुछ मीडियाकर्मी हिंदी में बोलने का कहते हैं तो वह गुस्से में कहती हैं, 'अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है, वह समझ ले।' काजोल का ऐसा रवैया देख कई यूजर्स नाराज हो गए हैं। कई यूजर्स काजोल पर हिंदी-मराठी भाषा विवाद को हवा देने का आरोप लगा रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'आपको फिल्में भी मराठी में बनानी चाहिए। बॉलीवुड हिंदी में क्यों है, सिर्फ मराठी कर दो।' एक अन्य ने लिखा, 'सभी हिंदी भाषी लोगों को इनकी फिल्में देखना बंद कर देना चाहिए, इन्हें खुद ही समझ आ जाएगा।' 
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिंदी फिल्में कर करके पैसे बना लिए और हिंदी बोलने का कहने पर फटे जा रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'इनका टोन बता रहा है किया किसको कितना घमंड है और इनको हिंदी से कितना नफरत है।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल हाल ही में फिल्म 'सरजमीं' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान लीड रोल में थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हॉलीवुड एक्ट्रेस केली मैक का 33 साल की उम्र में निधन, द वॉकिंग डेड से मिली थी लोकप्रियता