1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manoj muntashir says ajay devgn starrer chanakya will go on floor very soon

क्या अजय देवगन की फिल्म 'चाणक्य' हुई डिब्बाबंद? गीतकार मनोज मुंतशिर ने कही यह बात

Ajay Devgn
बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फिल्‍म चाणक्‍य एक बार फिर चर्चा में हैं। साल 2018 में इस फिल्‍म की घोषणा की गई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म डिब्‍बाबंद हो गई है लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर ने अहम जानकारी साझा की है।

 
नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्‍म के बारे में खुद अजय देवगन ने ट्वीट किया था। लेकिन उसके बाद फिल्‍म पर काम नहीं हुआ। अब ताजा खबरों के अनुसार जल्‍द इस फिल्‍म पर काम शुरू होने जा रहा है। न्यूज पोर्टल मिड डे से बातचीत में गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि अजय देवगन स्टारर चाणक्य की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। 
 
ये फिल्म कोरोना के चलते देरी का शिकार हुई है। संभवत फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फिल्‍म कब रिलीज होगी और अजय देवगन के अलावा बाकी किरदारों को कौन कौन निभाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो फिल्‍म की कास्‍ट‍िंग का काम जारी है।
 
 
इस फिल्‍म में चाणक्य के किरदार में अजय देगवन बाल्ड लुक में नजर आ सकते हैं। भारत के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले आचार्य चाणक्य ने विदेशी शासक सिकंदर के आक्रमण से भारत की रक्षा की थी। चाणक्‍य ही थे जिन्‍होंने एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास इन दिनों कई फिल्‍में हैं। वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, मेडे, थैंक गॉड, मैदान और गलवान घाटी पर बनने वाली फिल्‍म में नजर आएंगे।
अगला लेख
कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानें- कौन लेगा उनकी जगह