1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manoj bajpayee father hospitalised in delhi

मनोज बाजपेयी के पिता अस्पताल में भर्ती, शूटिंग छोड़ परिवार के पास लौटे एक्टर

Manoj Bajpayee
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत की तबीयत खराब चल रही है। खबरों के अनुसार उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
बताया जा रहा है कि पिता की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद मनोज बाजपेयी केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर आनन-फानन में अपने परिवार के पास लौट आए हैं। 
 
मनोज बाजपेयी के पिता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस साल जून में मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी।
अगला लेख
कुमार सानू ने लता मंगेशकर से सीखी यह खास बात