1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kumar sanu learned this special thing from lata mangeshkar

कुमार सानू ने लता मंगेशकर से सीखी यह खास बात

Kumar Sanu
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का द कपिल शर्मा शो इस वीकेंड बेहद सुरीला होने जा रहा है। जाने-माने गायक कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण इस वीकेंड संगीत, हंसी-मजाक और मनोरंजन से सराबोर एक शानदार एपिसोड के लिए मंच पर आएंगे।
 
एक चर्चा के दौरान, उदित नारायण और कुमार सानू ने महान गायिका लता मंगेशकर से मिले अपने अनुभवों और सीख के बारे में बताया। दोनों ने उन मौकों के बारे में बताया जब उन्हें लता जी के सामने गाने में बेहद घबराहट महसूस हुई। 
 
लेकिन लता जी ने न केवल उनके गानों की तारीफ की, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया और उनकी रिकॉर्डिंग के दौरान आसपास रहने पर जोर दिया। दोनों लता जी के गाने सुनकर और उन्हें अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए हैं। ऐसे में उदित जी और कुमार सानू दोनों उनके सामने गाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। 
 
कुमार सानू ने कहा, लता जी की एक चीज देखी है मैंने, हमने सीखा है ये उनसे कि सिंगर कोई भी हो, उसको डॉमिनेट मत करो, उनका हौसला बढ़ाओ। ये शिक्षा दी थी उन्होंने हमको।
 
उदित नारायण और कुमार शानू दोनों ने लता मंगेशकर के साथ कई हिट डुएट गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। आगे कपिल शर्मा ने एक बहुत ही अनमोल याद ताजा की, मेरे जन्मदिन पर मुझे फोन आया, मैं लोखंडवाला स्टूडियो में रिकॉर्ड कर रही हूं, आप आ जाओ। तो मैं उनसे मिलने गया। 
 
उन्होंने मुझे बर्थडे पर इतनी खूबसूरत घड़ी दी। मैं बहुत कम पहनता हूं वो, ताकि वो पुरानी ना हो जाए या कुछ खराब ना हो जाए। लता जी, हम आपसे प्यार करते हैं! और वो इतनी प्यारी हैं, इतना प्यार देती है... मेरा भी दिल किया कि मैं ये बात शेयर करूं।
अगला लेख
क्या हॉलीवुड अब बॉलीवुड की नकल करने लगा है? रयान रेनॉल्ड्स ने कही यह बात