सम्बंधित जानकारी
- शाहिद-मीरा ने पहली बार शेयर की बेटे ज़ैन की फोटो, लग रहे तैमूर के भाई!
- पार्च्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने क्यूट अंदाज में किया अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा
- देश छोड़ने वाले बयान पर विराट कोहली ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल
- मुंबई की लोकल ट्रेन में दिखाई दिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, जानिए क्या है सच
- जन्मदिन पर हरिद्वार पहुंचे कोहली, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता
मनीषा कोईराला ने शेयर किया अपनी किताब का कवर पेज, बयां किया कैंसर दर्द
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं हैं। मनीषा ने कैंसर से अपनी लड़ाई और निजी बातों को हील्ड नामक पुस्तक में बयां किया है।
मनीषा ने हाल ही में अपनी इस किताब से पर्दा हटाया और किताब का मुखपृष्ठ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है।
मनीषा ने इस किताब को नीलम कुमार के साथ मिलकर लिखा है। किताब का उपशीर्षक है 'कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी।' मनीषा को कैंसर से उबरे हुए छह साल हो गए हैं। इस बिमारी के दौरान आई निराशा, अनिश्चितता और भय को मनीषा ने इस किताब में बयां किया हैं।
मनीषा ने हाल में फिल्म 'संजू' में अदाकारा नरगिस की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में भी दिखाई दी थीं।
