1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mandira bedi husband raj kaushal passed away last post viral

निधन से 1 दिन पहले मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने किया था सोशल मीडिया पर यह पोस्ट

Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। राज कौशल निर्देशक और प्रोड्यूसर थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। वह 49 साल के थे। राज कौशल के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 
राज कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। निधन के एक दिन पहले भी राज ने एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। 
 
रविवार के दिन राज ने अपने सभी फ्रेंड्स के साथ पार्टी की थी। इस तस्वीर में राज के साथ मंदिरा बेदी, जहीर खान, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, Super Sunday. Super Friends. Super Fun #oriama
 
बता दें कि राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने माय ब्रदर...निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी का निर्माण भी किया था। उन्होंने कई एड फिल्में भी बनाई थी।
 
मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 2011 में मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल उन्होंने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा है। 
 
अगला लेख
दिलीप कुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती