Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mallika shoots for Dutch documentary ‘Free A Girl’

'फ्री ए गर्ल' में मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत महिलाओं से जुड़े मामलों पर खुलकर बोलती आई हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की। डॉक्यूमेंट्री का टाइटल है 'फ्री ए गर्ल' (एक लड़की को आजाद करो)। 
 
डॉक्यूमेंट्री को 'फ्री ए गर्ल मूवमेंट' से जुड़े लोग बना रहे हैं। यह एक डच प्रोजेक्ट है जिसमें महिलाओं के प्रति हिंसा पर रोशनी डाली गई है। जब मल्लिका से पूछा गया कि वह डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा क्यों बनी तो उनका जवाब था, "भारत ऊपर उठने के बहुत करीब है और मैं चाहती हूं कि सभी एक साथ ऊपर उठें। भारत की सही क्षमता तब तक खुलकर बाहर नहीं आ सकती जब तक यहां महिलाएं असुरक्षित हैं। हमें इस विषय में आगे आना होगा। इसके बारे में बात न होना एक समस्या है। हर मिनिट जब हम इसके बारे में कुछ कर नहीं रहे होते हैं तब कहीं एक महिला पर अत्याचार हो रहा होता है। " 
शूटिंग का अनुभव कैसा रहा के सवाल पर मल्लिका ने कहा, "इस मुद्दे पर गंभीरता से जुड़ी महिलाओं के साथ काम करना प्रभावी रहा। ये महिलाएं अपनी बात सभी तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी हैं।" 
 
मल्लिका महिलाओं के अधिकारों के बारे में खास तरीके से सोचती हैं। यूएन और एक एनजीओ 'ऊर्जा' के साथ जुड़ी हुई हैं। 2014 के 65वें  यूएन के एक कांफ्रेस में मल्लिका ने इस बारे में खुलकर अपना पक्ष रखा था।