सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार का नया फॉर्मूला, लगाया टॉप गियर
- बेबी बंप फ्लांट करते हुए समीरा रेड्डी ने पानी के अंदर कराया हॉट फोटोशूट
- साहो के पहले गाने 'द साइको सैयां' का फर्स्ट लुक आया सामने, प्रभास और श्रद्धा कपूर ने जीता सबका दिल
- शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली 'ए' सर्टिफिकेट फिल्म
- स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम : मूवी रिव्यू
मलाइका अरोरा ने बताया कि 11 साल छोटे अर्जुन कपूर की ओर वे क्यों आकर्षित हुईं? | Malaika Arora reveals why she is ATTRACTED to Arjun Kapoor
भले ही मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर ने अपनी रिलेशनशिप की बातें स्वीकारी नहीं हो, लेकिन जिस तरह से वे सार्वजनिक तरीके से साथ में घूम रहे हैं वो सब कुछ बयां कर देता है।
कुछ दिनों तक वे जरूर छुप-छुप कर लुका छिपी खेलते रहे, लेकिन फिर समझ आ गया कि प्यार किया तो डरना क्या और क्या रेस्तरां, क्या सिनेमाघर, सभी जगह साथ नजर आने लगे।
हाल में तो वे यूएस में साथ छुट्टियां मना रहे हैं और उनकी रोजाना नई-नई तस्वीरें नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं।
हाल ही मलाइका ने बताया कि क्यों वे 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के प्रति आकर्षित हुई हैं? मलाइका के अनुसार अर्जुन की एक बहुत अच्छी आदत है कि वे उन्हें खूब हंसाते हैं। अर्जुन की यह अदा उन्हें बहुत पसंद है।
साथ ही मलाइका को अर्जुन बेहतर तरीके से समझते हैं। उम्र में अंतर होने के बावजूद। इन्हीं खूबियों के कारण मलाइका को अर्जुन पसंद आ गए।
(Photo: Twitter)
उल्लेखनीय है कि 2017 में मलाइका और अरबाज खान अलग हो गए थे। उनके इस फैसले से सभी चौंक गए थे। मलाइका और अरबाज ने अपने रिश्ते को खूब बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें समझ आ गया कि अलग होना ही दोनों के लिए बेहतर रहेगा।
मलाइका का कहना है कि यदि कोई महिला किसी रिश्ते से अलग होती है तो समाज चाहता है कि वह दूसरा रिश्ता न जोड़ कर अकेली रहे, लेकिन पुरुषों के लिए यह बात लागू नहीं होती। बल्कि पुरुष रिश्ते से अलग होने के बाद एक नया रिश्ता बना लेता है तो उसे मर्दानगी मानी जाती है।
सोशल मीडिया पर मलाइका को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने कभी भी लोगों की परवाह नहीं की।
