1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sameera reddy hot photo shoot in underwater flaunts her baby bump

बेबी बंप फ्लांट करते हुए समीरा रेड्डी ने पानी के अंदर कराया हॉट फोटोशूट

Sameera Reddy
Photo : Instagram
एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर वो बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में समीरा ने अंडरवाटर फोटोशूट कराया है।
Photo : Instagram
तस्वीरों में समीरा बिकिनी पहनकर बोल्ड पोज दे रही हैं। वो बेबी बंप फ्लांट करती नजर आईं। तस्वीरों में समीरा काफी स्टनिंग लग रही हैं। पानी के अंदर समीरा अपनी अदाओं से सबका दिल जीत रही हैं। वहीं समीरा के फैंस उन्हें केयरफुल रहने की सलाह भी दे रहे हैं।
Photo : Instagram
तस्वीरें शेयर करते हुए समीरा ने लिखा, 'मैं अपने प्रेग्नेंसी के 9 वें महीने में बंप की सुंदरता का जश्न मनाना चाहती थी। एक ऐसे समय में जब हम सबसे कमजोर, थके हुए, डरे हुए, उत्साहित और सबसे सुंदर महसूस करते हैं।
Photo : Instagram
समीरा ने लिखा, मैं इसे आप लोगों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं और मुझे पता है कि सकारात्मकता फील होगी। क्योंकि हम सभी अपने जीवन के विभिन्न फेज में यूनिक साइज में होते हैं। हमें हर स्तर पर खुद को प्यार और स्वीकार करने की आवश्यकता है।
Photo : Instagram
समीरा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड़ और बंगाली फिल्‍मों में भी काम किया है। समीरा ने 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वरडे से शादी की थी। उन्‍होंने 25 मई 2015 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जुलाई में समीरा अपने दूसरे बच्चे जन्म देंगी।
अगला लेख
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली 'ए' सर्टिफिकेट फिल्म