1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora and arjun kapoor quarantined together during lockdown

मलाइका अरोरा का खुलासा, अर्जुन कपूर के साथ बिताया क्वारंटाइन पीरियड

Malaika Arora
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों को पार्टी, इवेंट्स और डेट्स पर साथ में कई बार देखा गया है। मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन साथ में क्वारंटीन कर रहे हैं।

 
अब मलाइका अरोरा ने इस बात को कंफर्म किया है। एक इंटरव्यू के दौराना मलाइका ने बताया कि यह सच है कि वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटीन में थीं। इसके अलावा उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे उनका समय अर्जुन संग खुशनुमा बीता है।
 
इंटरव्यू के दौरान मलाइका से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ क्वारंटीन में रहना चाहती हैं। इसपर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे एक्टर के साथ क्वारंटीन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है। अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, 'वो बहुत एंटरटेनिंग हैं। मैं उनके साथ क्वारंटीन करना चाहूंगी क्योंकि वो बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग हैं। उनके साथ कोई भी पल बुरा नहीं होता। मेरे साथ ऐसा है कि वह मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं।'
 
बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में मलाइका और अर्जुन साथ में रह रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों सितंबर में कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों क्वारेंटाइन के दौरान भी साथ में ही रहे थे। दोनों अब ठीक हो गए हैं और काम पर लौट गए हैं।
 
अगला लेख
रितिक रोशन करेंगे ओटीटी डेब्यू, 'द नाइट मैनेजर' के एडप्टेशन में करेंगे काम!