1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh bhatt created series ranjish hi sahi to premiere on voot select

सीरीज 'रंजिश ही सही' में दिखेगी महेश भट्ट और इस एक्ट्रेस की प्रेम कहानी, वूट सेलेक्ट पर होगी रिलीज

mahesh bhatt
फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट और जियो स्टूडियो ने अपनी पहली डिजिटल सीरीज 'रंजिश ही सही' के लिए हाथ मिलाया है जो वूट सेलेक्ट पर दिखाई जाएगी। सीरीज के निर्माताओं ने हाल ही में इसकी घोषणा की।

 
यह सीरीज महेश भट्ट ने बनाई है और इसमें ताहिर राज भसीन, अमला पॉल और अमृता पुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी की प्रेम कहानी पर आधारित बताई जा रही है।
 
निर्माताओं ने एक बयान में कहा, शानदार संगीत के साथ 70 के दशक के बॉलीवुड के स्वर्णिम काल की पृष्ठभूमि में बनी यह सीरीज संघर्ष कर रहे फिल्म निर्देशक शंकर (ताहिर), अभिनेत्री आमना (अमला पॉल) और शंकर की पत्नी अंजू (अमृता) की जिंदगियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 
उन्होंने लिखा, इस जटिल त्रिकोणीय प्रेम कहानी में नवोदित फिल्म निर्देशक को बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री के रूप में एक साथी मिलता है जो अपनी पत्नी को छोड़ देता है और दो दुनिया के बीच फंस जाता है। इस सीरीज का लेखन और निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है।
 
अगला लेख
दिशा पाटनी ने पूरी की 'योद्धा' की शूटिंग, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग आएंगी नजर