शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer maeta bitten by snake during photoshoot video goes viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (12:33 IST)

सलमान खान के बाद हॉलीवुड की इस सिंगर को सांप ने काटा, वीडियो शेयर करके बोलीं- फिर कभी नहीं...

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले भाईजान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद सलमान अपने फार्म हाउस लौट आए थे। 

 
वहीं अब बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सिंगर ने शेयर किया है। वीडियो में सिंगर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। शूट के लिए वह सांपों के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं। 
 
इसी बीच एक सांप अचानक सिंगर मेटा के चेहरे पर काट लेता है। सांप के काटने से मेटा बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेटा ने लिखा, 'फिर कभी नहीं।'
 
इस वीडियो के सामने के आने के बाद मेटा के फैंस चिंता में आ गए। हालांकि सिंगर को जिस सांप ने काटा था वह जहरीला नहीं था वह बिल्कुल ठीक हैं। 
ये भी पढ़ें
'मधुबन' विवाद के बीच सनी लियोनी ने रिलीज किया अपना नया गाना 'मछली'