• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh babu to romance with janhvi kapoor in karan johar film
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (16:12 IST)

महेश बाबू संग पर्दे पर रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर कर रहे तैयारी!

महेश बाबू संग पर्दे पर रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर कर रहे तैयारी! - mahesh babu to romance with janhvi kapoor in karan johar film
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टींग की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि जाह्नवी जल्द ही पर्दे पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आ सकती हैं।

 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म से महेश बाबू बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट के निर्माता करण जौहर हैं। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 
 
खबरों के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर एक यंग डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्दी से जल्दी पूरी करने की भी तैयारी की जा रही है। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग महज 60 दिनों के अंदर पूरी कर देना चाहते हैं।
 
करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से ही जाह्नवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें करण की हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया। फिर करण, जाह्नवी के साथ फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' लेकर आए। 
 
बता दें कि महेश बाबू के पिता कृष्णा और जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री बहुत पसंद आती थी। अब फैंस को महेश बाबू और जाह्नवी से भी वही उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें
पर्दे पर फिर दिखेगी दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'द इंटर्न' में ऋषि कपूर की जगह आएंगे नजर!