सम्बंधित जानकारी
- महेश बाबू संग पर्दे पर रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर कर रहे तैयारी!
- अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी ऑस्कर की रेस में शामिल फिल्म 'द इल्लीगल'
- पिता को याद कर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
- 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर बोलीं- नियमों का पालन कर रही हूं
- कंगना रनौट की 'थलाइवी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
पर्दे पर फिर दिखेगी दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'द इंटर्न' में ऋषि कपूर की जगह आएंगे नजर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'द इंटर्न' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द इंटर्न' का हिन्दी रीमेक होगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को साइन किया गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद इस फिल्म पर ब्रेक लग गया।
ऋषि फिल्म का एक अहम हिस्सा थे, जिनके बिना फिल्म की शूटिंग होना नामुमिक था। अब खबर आ रही है मेकर्स ने फिल्म पर काम शुरू कर दिया है और फिल्म में ऋषि कपूर की जगह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को साइन किया गया है।
खबरों के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ऋषि कपूर के निधन के बाद द इंटर्न की हिन्दी रीमेक पर बड़ा ब्रेक लग गया था। इसका साफ मतलब यही था कि कास्ट का एक अहम सदस्य कम हो गया है और मेकर्स को नई कास्ट के बारे में विचार करना होगा। इसमें थोड़ा समय लगा लेकिन मेकर्स ने अब फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को साइन कर लिया है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।
फिल्म पीकू की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से द इंटर्न में फैंस दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को साथ देखेंगे। बीते दिनों दीपिका ने कहा था कि द इंटर्न एक खूबसूरत रिलेशनशिप की कहानी है. फिल्म एक लाइट ड्रामा कॉमेडी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में रणवीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की फिल्म में भी दिखेंगी। वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म, चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।
