शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh babu to paly the role of ram in madhu mantena film ramayan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (15:26 IST)

क्या मधु मंटेना की 'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे महेश बाबू?

क्या मधु मंटेना की 'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे महेश बाबू? - mahesh babu to paly the role of ram in madhu mantena film ramayan
मंधु मंटेना की फिल्म '3D रामायण' को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती हैं। पहले खबरें आई थीं कि इसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास को सीता और राम के किरदारों के लिए चुना गया है। राम के किरदार के लिए रितिक रोशन के नाम की भी चर्चा हुई थी।

 
अब कहा जा रहा है कि रितिक को रावण के किरदार के लिए कास्ट किया जा चुका है। वहीं राम के किरदार के लिए अभिनेता महेश बाबू को चुना गया है। खबरों के अनुसार एक सूत्र ने कहा, निर्देशक मधु मंटेना को बड़ा झटका लगा, जब ओम राउत ने प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' की घोषणा की थी। इसके बाद रितिक को खलनायक की भूमिका के लिए चुना गया और दीपिका को सीता के किरदार के लिए फाइनल किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मधु, राम के किरदार के लिए प्रभास की तरह एक बड़े दक्षिण भारतीय स्टार की तलाश में थे, इसलिए उन्होंने महेश बाबू के नाम पर विचार किया। खबरों के मुताबिक, महेश बाबू को इस फिल्म का ऑफर मिला और उन्हें इसकी स्क्रिप्ट अच्छी लगी है। महेश को लगता है कि वह राम के किरदार को भलिभांति निभा पाएंगे।
 
हालांकि, इस प्रोजेक्ट के लिए अभी उन्होंने हामी नहीं भरी है। उम्मीद है कि फिल्म की पटकथा को समझने के बाद जल्द वह इस फिल्म को साइन करे देंगे। निर्देशक इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने का मन बना रहे हैं। मधु मंटेना की यह एक मेगाबजट फिल्म हो सकती है। मधु मंटेना इस फिल्म को 300 करोड़ से भी ज्यादा के बजट में बनाना चाहते हैं। यह एक 3D फिल्म होगी।
 
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की 'मिशन मजनू' की शूटिंग, रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर