सोमवार, 29 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ek villain returns to hit cinemas in february 2022
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (14:24 IST)

इस दिन रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स', एकता कपूर ने दी जानकारी

इस दिन रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स', एकता कपूर ने दी जानकारी - ek villain returns to hit cinemas in february 2022
साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल अनाउंस कर दिया गया है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म का नाम 'एक विलेन रिटर्न्स' होगा। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर एकता कपूर और भूषण कुमार है।

 
फिल्म की रिलीज डेट के साथ पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स आज से ठीक एक साल के बाद यानि की 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। एकता कपूर ने सोशल मीडिया में एक पोस्टर के साथ फिल्म का अपडेट शेयर किया।
 
सीक्वल के एनाउंसमेंट पोस्टर पर किसी कलाकार का नाम या चेहरा ना दिखाते हुए सिर्फ़ एक स्माइली को कुटिल मुस्कान के साथ दिखाया गया है। इस पर लिखा है- '365 दिनों में एक विलेन की वापसी होगी। एकता ने ट्वीट में लिखा, 'ऐ विलेन। कहानी फिर करें शुरू? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स।'
 
बता दें कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। बीते दिनों में फिल्म में काफी बदलाव किया गया है। इस सीक्वल के लिए पहले आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। 2014 में आई 'एक विलेन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 
 
ये भी पढ़ें
विकास गुप्ता ने दी इन सितारों को लीगल एक्शन की धमकी, बोले- माफी नहीं मांगी तो कोर्ट लेकर जाऊंगा