शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reveals once she sent her security to take photo of nick jonas when he took her mom for lunch
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (12:52 IST)

जब प्रियंका चोपड़ा की मां के साथ लंच पर गए निक जोनास, तो एक्ट्रेस ने इस वजह से करवाई जासूसी

जब प्रियंका चोपड़ा की मां के साथ लंच पर गए निक जोनास, तो एक्ट्रेस ने इस वजह से करवाई जासूसी - priyanka chopra reveals once she sent her security to take photo of nick jonas when he took her mom for lunch
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया है। 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के बारे में भी बताया है।

 
इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो किस तरह निक की जासूसी करवा चुकी हैं। प्रियंका ने बताया कि जब उनका और निक का रिश्ता नया था तब वो भारत आकर उनका घर देखना चाहते थे और एक्ट्रेस की मां से मिलना चाहते थे। इसे लेकर प्रियंका काफी एक्साइटेड तो थी हीं साथ ही नर्वस भी थीं।
 
निक भारत आए और उन्हें मुंबई पसंद आया लेकिन प्रियंका को चिंता थी कि जब वो काम पर जाएंगी, तब निक क्या करेंगे? इसपर निक ने कहा कि वो उनकी मां मधु चोपड़ा को बाहर डिनर पर ले जाएंगे, लेकिन इसने प्रियंका की चिंता कम नहीं की बल्कि और बढ़ा दी।
 
अपनी किताब में प्रियंका ने लिखा, कुछ लोगों को लग सकता है कि कितना स्वीट है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगा और इसने मेरी चिंता बढ़ा दी। वो मेरी मां को अकेले लंच पर क्यो लेकर जाएगा? वो मेरे बारे में क्या बात करेंगे? क्या उन दोनों में से कोई ऐसी बात करेंगा जिससे मुझे शर्मिंदा होना पड़े?
 
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने किस तरह अपने होने वाले पति निक की जासूसी करवाई। उन्होंने लिखा, उस दोपहर मैं करीब 20 लोगों के साथ मीटिंग में थी और यह सोचना बंद नहीं कर पा रही थी कि उस पल में निक और मेरी मां क्या कर रहे होंगे।
 
अब सस्पेंस को और बरकरार नहीं रख सकती, मैंने अपनी सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य को उस रेस्टोरेंट में तस्वीरें लेने के लिए भेजा, जहां वो गए थे। हां, उनकी जासूसी के लिए। ताकि अपने क्वांटिको स्किल्स को इस्तेमाल कर उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता लगा सकूं।
 
बता दें कि निक मधु चोपड़ा को लंच पर इसलिए लेकर गए थे ताकि उनसे प्रियंका से शादी करने की इजाजत मांग सकें। प्रियंका और निक ने मई, 2018 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद अगस्त, 2018 में मुंबई में दोनों का रोका हुआ और इसी साल दिसंबर में दोनों ने शादी कर ली। 
ये भी पढ़ें
मीरा राजपूत ने बिकिनी पहन ढाया कहर, हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल