1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahabharat actor gufi paintal health update

महाभारत के शकुनी मामा अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है गुफी पेंटल की तबीयत | mahabharat actor gufi paintal health update

mahabharat
gufi panital health update:  टीवी सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा का किरदार निभाकर एक्टर गुफी पेंटल ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। गुफी पेंटल बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। बीते दिनों गुफी पेंटल की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी।
 
गुफी पेंटल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। वह अस्पताल में भर्ती हैं। जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इसकी पुष्टि की थी। टीना घई ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया गुफी पेंटल की खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी। 
 
वहीं अब CINTAA के प्रेसिडेंट मनोज जोशी ने आजतक से बातचीत करते हुए गुफी पेंटल का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति खराब थी, पर अब उनकी सेहत में सुधार है। 
 
खबरों के अनुसार गुफी पेंटल को 31 मई को मुंबई के बेलेव्यू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गुफी को किडनी संबंधित समस्या है जिसके चलते वह पिछले काफी समय से बीमार है। उनकी उम्र 78 वर्ष है। 
 
बता दें कि गुफी पेंटल मनोरंजन जगत से जुड़ने से पहले सेना में थे। वह चीन बॉर्डर आर्मी आर्टिलरी में तैनात रहे थे। वह 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी सीरियलों में दिखाई दिए थे। गुफी पेंटल ने श्री चैतन्य महाप्रभु नामक फिल्म का निर्देशन भी किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'टाइगर वर्सेज पठान' को निर्देशित करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को मिल रही इतनी मोटी रकम