1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lisa haydon to become mother for the third time

लीजा हेडन ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द बनने जा रहीं तीसरी बार मां

Lisa Haydon
एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। लीजा ने बताया है कि वह जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इस साल जून में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लीजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी है।

 
लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर अपना अनुभव साझा किया है। लीजा ने शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, '#3 जून को आ रही है।' अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह 3 जून को मां बनने वाली हैं।
 
लीजा ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में कहा, 'आलस्य या सुस्ती के कारण मैं अपनी गर्भावस्था से जुड़ी जानकारियों को अब तक साझा नहीं कर पायी थीं।' इसके बाद आगे वीडियो में लीजा अपने बेटे से पूछती हैं कि बताओ मम्मी के पेट में क्या है? इसका जवाब देते हुए उनके बेटे जैकी ने बेबी गर्ल होने की बात कही।
 
इसके बाद आगे के वीडियो में लीजा काफी उत्साहित दिखीं और उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की। लीजा हेडन ने अक्टूबर 2016 में ब्रिटिश बिजनेसमैन और अपने बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी के साथ शादी रचाई थी।
बता दें कि लीजा दो बेटों जैक और लियो की मां हैं। वह साल 2020 में दूसरी बार मां बनी थीं। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में बेटे जैक को जन्म दिया था। वह अभी अपने परिवार के साथ हॉन्गकॉन्ग में रहती हैं। 
 
लीजा हेडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसके अलावा उन्होंने 'क्वीन' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों मे भी काम किया है।
अगला लेख
अनीता हसनंदानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म