सम्बंधित जानकारी
- आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का सही संतुलन रखने की आवश्यकता है- जैकलीन फर्नांडीस
- मोहन कपूर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, वह बोले- मैं जिंदा हूं
- गणपत में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन होगी कृति सेनन, दूसरी हीरोइन की तलाश!
- किसान आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने साधा निशाना, बोलीं- क्या मिसेज जोनास कुछ बोलेंगी?
- जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं करीना कपूर, चेकअप के लिए पहुंचीं क्लीनिक
ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 25 अगस्त 1962 को जन्मे राजीव 58 वर्ष के थे।
राजीव ने अपना करियर फिल्म 'एक जान हैं हम' से शुरू किया था जो 1983 में रिलीज हुई थी। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' साबित हुई जिसे राज कपूर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के अलावा राजीव कपूर की कोई फिल्म नहीं चली। उन्होंने 14 फिल्मों में अभिनय किया।
अभिनय में सफलता नहीं मिलने के बाद राजीव निर्देशन में उतरे। उन्होंने 1996 में प्रेमग्रंथ निर्देशित की जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म खास कामयाब नहीं हो पाई।
राजीव इसके बाद पुणे रहने चले गए थे और यदाकदा ही नजर आते थे। 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।
