शायद यही वजह हैं कि सभी रेडियो स्टेशन के 20 चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में ये गाना धमाल मचा रहा हैं। जिसने सिंगर अरमान मलिक, बादशाह, दिलजीत दोसांझ, आस्था गिल, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे गायकी के धुरंधरों के गानों को पीछे छोड़ दिया है और गाना 'तू हैं मेरा' रेडियो चार्टबस्टर में लीड कर रहा है। ये ऐसा इंडिपेंडेंट म्यूजिक वीडियो हैं जो हिट गानों पर भी भारी पड़ रहा हैं। इसके पहले काव्या ने इंडिपेंडेंट सांग्स जैसे कि 'एख इंडिया', 'आजा मेरी बाहों में' और 'पैसे की मां की आंख' में अपनी आवाज दी।

अपनी शिष्या काव्या के इस सफलता पर गुरु लेसली लेविस काफी खुश हैं और उनका कहना हैं कि, ये ग्लोबल हिंदी सीरीज संगीत प्रेमियों को एक अलग अनुभव प्रदान करती है और यह ग्लोबल हिंदी के लिए एक मधुर यात्रा की शुरुआत है। काव्या एक प्रतिभाशाली, बहुमुखी गायिका हैं। वह अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ संगीत के क्षेत्र में तहलका लगाएगी।