1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lara dutta hint about ranbir kapoor alia bhatt marriage

लारा दत्ता ने बताया कब होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी

Lara Dutta
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया हो, लेकिन दोनों की शादी की डेट अक्सर आती रहती हैं। एक बार फिर इनकी शादी की खबरें सुर्खियों में आ गई है।

 
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर बेल बॉटम एक्ट्रेस लारा दत्ता ने खुलासा किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान लारा दत्ता ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर बात की है। 
 
लारा दत्ता से जब रणबीर-आलिया की शादी के बारे में सवाल‍ किया गया तो, एक्ट्रेस ने कहा, मुझे विश्वास है कि वो इस साल शादी कर लेंगे। 
 
आलिया और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही एक साथ फिल्‍म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के सेट से ही इनकी लव स्टोरी शुरू हुई है। 
 
अगला लेख
बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट नेहा भसीन, बोलीं- पेट को टीवी पर सर्कल करके दिखाया