सम्बंधित जानकारी
- लेपर्ड प्रिंट को-ऑर्ड सेट में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बोल्ड अदाओं से मचाया तहलका
- 'राख' देखकर टूटा करण जौहर का सोशल मीडिया डिटॉक्स, देर रात वेब सीरीज की तारीफ में शेयर किया पोस्ट
- मशहूर अमेरिकी सिंगर ओलिवर ट्री का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 5 और लोगों की गई जान
- निक्की तंबोली का बोल्ड साड़ी लुक, हॉट अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका
- कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बताया इम्यूनोथेरेपी का असर, शरीर में हुआ तेज दर्द और बुखार
'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले का निधन, घर में फंदे पर लटकी मिली 30 साल की एक्ट्रेस
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार संचिता ने मुंबई के नालासोपारा इलाके में स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। संचिता केवल 30 वर्ष की थीं।
संचिता के निधन की खबर ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। एक्ट्रेस ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस के मुताबिक, संचिता का शव उनके घर में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण पुलिस अभिनेत्री के इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह तलाशने के लिए उनके परिवार, दोस्तों और करीबी सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
संचिता की मौत की खबर ने लोगों को इसलिए भी गहरे अचरज और सदमे में डाल दिया है, क्योंकि उनके निधन की खबर आने से कुछ 19 घंटे पहले तक वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खुशनुमा रील वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक ट्रेंडिंग गाने पर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही थीं।
'कुमकुम भाग्य' से मिली थी पहचान
संचिता उगले ने काफी कम समय में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली थी। उनका अभिनय सफर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक फैल रहा था। संचिता ने बेहद लोकप्रिय सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन का किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
इसके अलावा संचिता दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वागले की दुनिया और सांजना घर जैसे टीवी शोज में नजर आईं। उन्होंने मनोज बाजपेयी स्टारर थ्रिलर फिल्म साइलेंस 2 और विक्की कौशल स्टारर 'छावा' में भी काम किया था।
