सम्बंधित जानकारी
- निक्की तंबोली का बोल्ड साड़ी लुक, हॉट अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका
- कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बताया इम्यूनोथेरेपी का असर, शरीर में हुआ तेज दर्द और बुखार
- 'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज
- 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल
- आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर
'राख' देखकर टूटा करण जौहर का सोशल मीडिया डिटॉक्स, देर रात वेब सीरीज की तारीफ में शेयर किया पोस्ट
प्राइम वीडियो की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'राख' की हर तरफ चर्चा हो रही है। सीरीज में सोनाली बेंद्रे,अली फजल, राकेश बेदी और आमिर बशीर हैं। यह सीरीज साल 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
इस सीरीज को देखने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया डिटॉक्स बीच में ही तोड़ दिया और इस शो पर अपनी गहरी प्रतिक्रिया दी। करण जौहर, जो पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम से दूरी बनाए हुए थे, 'राख' का आखिरी एपिसोड देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने देर रात 1:35 बजे एक लंबा पोस्ट साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
करण ने लिखा, मैं इंस्टाग्राम से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की कोशिश कर रहा था और मुझे लग रहा था कि मैं इसमें सफल भी हो गया हूं। लेकिन जब मैंने इस दिल दहला देने वाली सीरीज को देखा, तो मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की जरूरत महसूस हुई।
सिंगल फादर करण जौहर ने बताया कि यह शो उनके दिल के बहुत करीब लगा और इसने उन्हें अंदर तक परेशान कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, रात के 1:35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं पूरी तरह से विचलित हूं... एक पिता के रूप में, एक इंसान के रूप में और समाज के एक सदस्य के रूप में। 'राख' इंसानियत के सबसे बदसूरत चेहरे को सामने लाती है। कोई भी बहाना या बचपन का कोई ट्रॉमा किसी इंसान को अपने अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकने की इजाजत नहीं दे सकता।
करण जौहर ने जहां सीरीज के मेकर्स की बिना किसी मिर्च-मसाले के ईमानदारी से कहानी पेश करने के लिए तारीफ की, वहीं मुख्य कलाकारों के अभिनय को 'करियर डिफाइनिंग' बताया। उन्होंने विशेष रूप से सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की सराहना की, जिन्होंने इस त्रासदी को झेलने वाले माता-पिता का किरदार निभाया है।
करण ने लिखा, मैं सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर के शानदार अभिनय को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं। असहनीय त्रासदी का सामना कर रहे माता-पिता के दर्द और शोक को उन्होंने जिस तरह पर्दे पर उतारा, उसने मुझे हैरान कर दिया। वे पूरी तरह अपने किरदारों में डूब गए और मैं उनके इस काम को सलाम करता हूं।
अली फजल और पूरी टीम की हुई तारीफ
करण ने सीरीज के मुख्य अभिनेता अली फजल के काम को 'असाधारण और ठोस' बताया। इसके अलावा उन्होंने सह-कलाकार आकाश मखीजा और रमनदीप यादव के किरदारों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने प्राइम वीडियो की टीम को इस तरह का संवेदनशील और बांधकर रखने वाला शो दर्शकों के सामने लाने के लिए बधाई दी।
1978 का वो काला अध्याय, जिसने देश को डराया
प्रोसित रॉय, अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'राख' देश के सबसे कुख्यात और खौफनाक आपराधिक मामलों में से एक—1978 के 'रंगा-बिल्ला कांड' से प्रेरित है। दिल्ली में रहने वाले दो किशोर भाई-बहन का कुख्यात अपराधी कुलजीत सिंह उर्फ रंगा और जसबीर सिंह उर्फ बिल्ला ने बेरहमी से अपहरण और मर्डर कर दिया था। इस घटना ने उस दौर में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता के मन में एक गहरा खौफ पैदा कर दिया था। 'राख' इसी त्रासदी और उसके बाद पीड़ित परिवार व समाज पर पड़े असर को बेहद संजीदगी से दिखाती है।
