1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar welcome to the jungle trailer 28 million views imdb most anticipated film

'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज

Welcome to the Jungle trailer views
अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज करा चुकी है। मशहूर 'वेलकम' फ्रैंचाइज़ी की इस तीसरी किस्त के ट्रेलर ने रिलीज होते ही डिजिटल दुनिया में एक नया ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
 
यूट्यूब पर लॉन्च होने के महज 48 घंटों के भीतर इस ट्रेलर को 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म के ट्रेंडिंग चार्ट पर नंबर 1 पायदान पर काबिज हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है।
 
IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड लिस्ट में टॉप पर पहुंची फिल्म
इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी इस कदर है कि इसने IMDb की 'मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन फिल्म्स' (सबसे पसंदीदा और प्रतीक्षित भारतीय फिल्में) की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि रिलीज से महीनों पहले इस तरह का क्रेज दिखना इस बात का साफ संकेत है कि दर्शक करीब दो दशक पुरानी इस कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की दुनिया में वापस लौटने के लिए पूरी तरह बेताब हैं। यह प्री-रिलीज बज अमूमन ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई में तब्दील होता है।
क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?
जहां पहले पार्ट में उदय-मजनू और डॉक्टर घुंघरू की जुगलबंदी थी, वहीं इस बार अहमद खान के निर्देशन में कहानी पूरी तरह बदलने वाली है। ट्रेलर से साफ हुआ है कि यह फिल्म एक 'फेक मूवी' स्कैम पर आधारित है। कहानी में परेश रावल का किरदार एक बहुत बड़ा फ्रॉड प्लान करता है, जहां करीब 2,000 करोड़ रुपये की एक फर्जी फिल्म बनाने का नाटक रचा जाता है। 
 
अक्षय कुमार इस फिल्म में एक स्ट्रगलिंग और फ्लॉप एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अनजाने में इस जाल में फंस जाता है। इस नकली फिल्म की शूटिंग के बहाने पूरी पलटन को घने जंगलों के बीच ले जाया जाता है, जहां खतरनाक स्टंट्स, गलतफहमियों और मिलिट्री ट्रेनिंग के बीच कॉमेडी ऑफ एरर्स का एक ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगा।
'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्ट है। इसे हालिया हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में 30 से ज्यादा मुख्य और सपोर्टिंग एक्टर्स शामिल हैं। अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।
 
जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी जैसे दिग्गज कॉमेडियन इस बार हंसी का डोज दोगुना करने वाले हैं। इस फॉरेस्ट-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म को बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बताया इम्यूनोथेरेपी का असर, शरीर में हुआ तेज दर्द और बुखार