सम्बंधित जानकारी
- कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बताया इम्यूनोथेरेपी का असर, शरीर में हुआ तेज दर्द और बुखार
- 'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज
- 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल
- आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर
- 'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?
मशहूर अमेरिकी सिंगर ओलिवर ट्री का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 5 और लोगों की गई जान
इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपने अनूठे संगीत और अतरंगी अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर 32 वर्षीय अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में ओलिवर के साथ कुल छह लोगों की जान चली गई।
रविवार सुबह रियो डी जनेरियो के आसमान में दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में भीषण आग लग गई और वे रिहायशी इलाके में जा गिरे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रियो डी जनेरियो के पश्चिमी इलाके 'रेक्रेइओ दोस बन्देइरांटेस' में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा में उड़ रहे दो हेलीकॉप्टर अचानक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक हेलीकॉप्टर हवा में ही आग का गोला बन गया और सीधे नीचे खड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एक डीलरशिप के पार्किंग लॉट में जा गिरा। इस हादसे के बाद पार्किंग में खड़ी लगभग 20 गाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।
Amigo, como que fallecio Gaspi y Oliver Tree... pic.twitter.com/EfpvePWgte
— Fercitoo16 (@Fercitoo16) June 14, 2026
रियो डी जनेरियो की सिविल पुलिस और एविएशन अथॉरिटी को सौंपे गए फ्लाइट मेनिफेस्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में ओलिवर ट्री के साथ चार यात्री और पायलट सवार थे, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में केवल पायलट मौजूद था। इस दुर्घटना में दोनों विमानों में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में ओलिवर ट्री के अलावा अर्जेंटीना के बेहद लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर गैस्पर प्रिम, अर्जेंटीना के फिल्म निर्देशक लुकास विग्नाले, ब्राजीलियाई म्यूजिक प्रोड्यूसर लुकास फ्रोटा और दोनों विमानों के पायलट एलेक्जेंडर सूजा व चार्ल्स मार्सिलैक शामिल हैं।
इंटरनेशनल टूर पर थे ओलिवर ट्री
ओलिवर ट्री इन दिनों अपने नए एल्बम 'लव यू मैडली हेट यू बैडली' के प्रमोशन के लिए एक बड़े इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर पर थे। इस हादसे से कुछ ही दिन पहले, 6 जून को उन्होंने साओ पाउलो, ब्राजील में एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी। अपने निधन से महज एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर रियो के एक स्थानीय इलाके में फुटबॉल खेलते हुए अपना आखिरी वीडियो भी साझा किया था।
कैलोगोरिया, अमेरिका में जन्मे ओलिवर ट्री ने बहुत कम समय में पॉप, इलेक्ट्रॉनिक और अल्टरनेटिव म्यूजिक को मिलाकर एक नया ट्रेंड सेट किया था। साल 2021 में आए उनके सुपरहिट गाने 'Life Goes On' और 2022 के ट्रैक 'Miss You' ने टिकटॉक और यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सिर्फ टिकटॉक पर ही उनके गानों का इस्तेमाल लाखों रील्स और वीडियो में किया जा चुका है।
