1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kratika kamra engagement with beau uday singh gauri

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने की चुपके से सगाई, बॉयफ्रेंड ने कहा गलत है खबर

कृतिका कामरा
टीवी की खूबसूरत अदाकारा और हाल ही में फिल्म 'मित्रों' में लीड निभाने वाली कृतिका कामरा ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। त्योहार का समय है और खुशियां बढ़कर ही आनी चाहिए। ऐसे में कृतिका ने इस समय को बेस्ट माना और अपने बॉयफ्रेंड उदय सिंह गौरी से सगाई कर ली। हाल ही में उन्होंने एक सीक्रेट रोका सेरेमनी रखी और उदय से सगाई की। 
 
कृतिका ने अपने जीवन में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप को भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए उदय से सगाई की। सूत्र के मुताबिक अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि सगाई की तारीख क्या थी लेकिन यह हो ज़रूर गई। इस छोटे से कार्यक्रम में उनके परिवार और बहुत ही करीबी लोग शामिल थे। 
 
हालांकि खबर पक्की है कि कृतिका ने सगाई कर ली है लेकिन उन्होंने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। उनके लिए डबल खुशियां हैं, एक दिवाली के त्योहार की और दूसरी अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत करने की। इसके अलावा यह भी पता चला है कि उदय सिंह गौरी इस खबर से हैरान हैं। उन्होंने साफ तौर से मना किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अब सच क्या है, उम्मीद है जल्दी पता चले। 
 
दोनों काफी लंबे समय से साथ हैं। उदय एक्सीड एंटरटेन्मेंट के पार्ट थे और कृतिका उनकी क्लाइंट। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों के बारे में 2017 में पता चला। अब टेलीविज़न इंडस्ट्री में कपिल शर्मा की शादी के साथ कृतिका कामरा की शादी की चर्चाएं भी जुड़ जाएंगी। साथ ही बॉलीवुड में भी फैंस खुश होंगे क्योंकि बॉलीवुड में भी कृतिका ने फिल्म 'मित्रों' से शुरुआत की है। 
अगला लेख
शाहरुख खान के लिए रितेश देशमुख ने यह बड़ा काम, आभारी है शाहरुख के फैंस भी