1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kicha sudeep film kabzaa teaser released

साउथ स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'कब्जा' का टीजर रिलीज | kicha sudeep film kabzaa teaser released

Kicha Sudeep
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की लोकप्रियता दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। इन दिनों किच्चा अपनी अपकमिंग फिल्म 'कब्जा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। 

 
फिल्म 'कब्जा' की कहानी गैंगस्टर्स पर आधारित है। फिल्म में किच्चा सुदीप के अलावा उपेंद्र राव, मुरली शर्मा और नवाब शाह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'कब्जा' कन्नड़ समेत सात भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
 
'कब्जा' की कहानी भारत में गैंगस्टरों के उदय और उनके दबदबे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म की कहानी में दर्शाया गया है कि किस तरह से स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देनेवाले एक योद्धा का बेटा माफिया के जाल में फंस जाता है।
 
'कब्जा' की कहानी का लेखन और निर्देशन आर चंद्रू ने किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन आर चंद्र शेखर ने किया है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू, उड़िया और मराठी भाषा में रिलीज होगी। 
 
अगला लेख
ब्रालेट पहन दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बोल्ड तस्वीरें वायरल