1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan film vikram vedha first song alcoholia released

'विक्रम वेधा' का पहला गाना 'एल्कोहॉलिया' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखे रितिक रोशन

movie vikram vedha
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'एल्कोहॉलिया' रिलीज कर दिया है।

 
इस गाने में ‍रितिक रोशन शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में रितिक के मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने को मुंतशिर ने‍ लिखा है। विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। दोनों ने इस गाने को आवाज भी दी है। इसके अलावा स्निग्धाजीत भॉमिक और अनन्या चक्रवर्ती ने भी इसे गाया है।
 
'एल्कोहॉलिया' एक डांस नंबर है। इस गाने को कोरियोग्राफ गणेश हेगड़े ने किया है। गाने में रितिक के डांस को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस इंडस्ट्री में रितिक के डांस मूव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। 
 
फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। फिल्म में रितिक रोशन गैंगस्टर के किरदार में और सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगला लेख
इस साउथ सुपरस्टार को डेट कर रहीं कृति सेनन! फिल्म के सेट पर बढ़ी नजदीकियां