1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kiara Advani Talk About Her Dreamy Married Life With Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कियारा आडवाणी

sidharth malhotra
sidharth malhotra kiara advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद कियारा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में पहली बार नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रही हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ से शादी कर वह खुद को खुशकिस्मत मानती है। कियारा ने बताया कि उन्होंने लव मैरिज की है, इसलिए जाहिर तौर पर सच्चे प्यार पर यकीन करती हैं।
 
कियारा आडवाणी ने कहा, अभी-अभी मेरी शादी हुई है। ये एक लव मैरिज थी। जाहिर सी बात है मैं सच्चे प्यार में विश्वास करती हूं। घर दो लोगों से बनता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जो मेरे साथ है, जिसके साथ मैंने अपनी जीवन जीने के लिए चुना है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मेरे जो पति हैं, वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मेरे लिए वह सब कुछ हैं। वह मेरा घर हैं। हम जहां भी हों, चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में, शहर के किसी भी कोने में, मेरे लिए वहीं मेरा घर हैं।
 
गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें शुरू हो गई थीं। इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंध गए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'आदिपुरुष' के लिए पहली पसंद नहीं थीं कृति सेनन, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का किरदार