1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani flaunts her curvy figure in black dress

ब्लैक कलर की कटआउट ड्रेस पहनकर कियारा आडवाणी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

kiara advani bold photo
kiara advani bold photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कियारा अपनी एक्टिंग और लुक्स से लाखों फैंस को इंप्रेस करती रहती है। कियारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। 
 
कियारा आडवाणी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की थाई-हाई स्लिट कटआउट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल से साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। कियारा ने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की है। 
 
कियारा आडवाणी इस बोल्ड ड्रेस में जमकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आई थीं। इन दिनों कियारा के रणवीर सिंह के संग 'डॉन 3' में आने की चर्चा चल रही है। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कियारा आडवाणी या कृति सेनन, कौन बनेंगी 'डॉन 3' की रोमा?