1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Khatron Ke Khiladi, Tejasvi Prakash, Rohit Shetty, Entertainment

खतरों के खिलाड़ी की कंटेंस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को मिली रोहित शेट्टी की फिल्म

खतरों के खिलाड़ी
खतरों के खिलाड़ी शो इस समय टेलीविजन पर दिखाया जा रहा है जिसे फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। यह टीवी शो बेहद पॉपुलर है और रोहित जिस अंदाज में इसे प्रस्तुत करते हैं वो इसे रोचक बनाता है। 
 
शो में कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट के रूप में हैं, लेकिन इनमें तेजस्वी प्रकाश बेहद पॉपुलर हैं। वह बिलकुल ही अलग चलती है और रोहित से भिड़ने में भी नहीं डरती। अपने चुलबुलेपन से वे दर्शकों का भी खूब मनोरंजन करती हैं। 
 
रोहित भी तेजस्वी को पसंद करते हैं और यह बात शो में झलकती भी है, शायद इसीलिए रोहित ने तेजस्वी को बड़ा मौका दिया है। तेजस्वी को रोहित शेट्टी की मराठी फिल्म में लीड रोल निभाने को मिला है। 
 
तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं भाग्यशाली हूं कि रोहित शेट्टी की पहली मराठी फिल्म में लीड रोल निभाने का अवसर मिला है। इसे रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। 
 
फिल्म का नाम है स्कूल कॉलेज आणि लाइफ और इसे विहान सूर्यवंशी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी। 
अगला लेख
कोरोना के चक्कर में : गोलगप्पे वाले का यह चुटकुला हंसा देगा आपको