1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. katrina kaif reached goa for makeup artists gay wedding

मेकअप आर्टिस्ट की समलैंगिक शादी में गोवा पहुंची कैटरीना कैफ, जमकर किया डांस

Katrina Kaif
बॉलीवुड सितारों का अपने बॉडीगार्ड और मेकअप आर्टिस्ट के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। कैटरीना कैफ भी अपनी टीम से काफी अटैच्ड हैं। वो अपनी हर टीम के मेंबर को परिवार की तरह समझती हैं।

हाल ही में कैटरीना कैफ ने गोवा में अपने मेकअप आर्टिस्ट डेनियल की शादी में शिरकत की। डेनियल सी ने टाइरोन ब्रगेनजा से हिंदू रीति रिवाज से शादी की। यह एक समलैंगिक शादी थी। इस मौके पर दोनों ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। इसके साथ ही गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी किया था।
 
कैटरीना ने डैनियल सी बाउर और टाइरोन ब्रगनज़ा की भी तस्वीरें शेयर की है। कैटरीना ने इस दौरान पेस्टल बलू कलर का आउटफिट पहना। इस गेटअप में कैटरीना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 
 
इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। कैटरीना की परफॉर्मेंस देखकर वहां मौजूद सभी गेस्ट भी झूमने लगे।
 
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। कैटरीना जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं।
अगला लेख
Bigg Boss 13 : कंगना रनौट ने लिया सलमान खान से 'पंगा', वीडियो हुआ वायरल