शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif latest airport look sparks rumours she is pregnant
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (15:31 IST)

क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? यह वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास

क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? यह वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास | katrina kaif latest airport look sparks rumours she is pregnant
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के संग हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में यह कपल वेकेशन मनाकर मुंबई लौटा है। वहीं अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर दावा किया जा रहा है कि कैटरीना मां बनने वाली हैं।

 
हाल ही में कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पीच कलर का लूज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। कैटरीना कैफ के लूज कपड़े देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि कई वह प्रेग्नेंट तो नहीं? 
 
एक यूजर ने लिखा, 'हां, वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'जल्द मां बनने वाली हैं! कैटरीना के बच्चे को देखने के लिए अबऔर इंतजार नहीं कर सकती।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'क्या कैटरीना प्रेग्नेंट है? या उन्होंने सिर्फ सूट पहना है.. कुछ भी हो वह बहुत सुंदर लग रही हैं।'
 
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कैटरीना और विक्की ने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। 
 
ये भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मिली राहत, धोखाधड़ी केस में कोर्ट से मिली जमानत