शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aryan film bhool bhulaiyaa 2 box office collection day 2
Written By
Last Modified: रविवार, 22 मई 2022 (12:11 IST)

बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का धमाल जारी, दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का धमाल जारी, दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन | kartik aryan film bhool bhulaiyaa 2 box office collection day 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पिछले कुछ समय में हिंदी फिल्मों का कलेक्शन कम रहा। लेकिन कार्तिक की फिल्म ने एक बार फिर चमक लौटा दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया।

 
दूसरे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा है। भूल भुलैया 2 के कलेक्शन में 28 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। दूसरे दिन फिल्म ने 18.34 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। 
 
कार्तिक आर्यन की यह फिल्म दो दिन में 32.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 'भूल भुलैया 2' को देशभर में करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। उम्मीद जताई जा रही थी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में ओर इजाफा देखने को मिलेगा।
 
भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन की बिगेस्ट ओपनर फिल्म है। इसके पहले कार्तिक की लव आजकल ने पहले दिन 12.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। पति पत्नी और वो ने 9.10 करोड़ और लुक छिपी ने 8.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन पहले दिन किया था।
 
भूल भुलैया 2 के साथ रिली हुई कंगना रनौट की फिल्म 'धाकड़' को बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी है। धाकड़ के दूसरे दिन के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। धाकड़ दूसरे दिन 1.05 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।
ये भी पढ़ें
पहले बच्चे के जन्म पर खुश नहीं थीं समीरा रेड्डी, 7 साल बाद छलका दर्द