सम्बंधित जानकारी
- 'अनुपमा : नमस्ते अमेरिका' में बिना मूंछों के दिखे वनराज शाह, सुधांशु पांडे बोले- खुलकर हंस सकता था
- गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' इन दिन होगी रिलीज
- माधुरी दीक्षित ने 'तेजाब' के रीमेक पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
- निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट दी कस्टमाइज्ड लग्जरी कार, एक्ट्रेस ने बताया 'बेस्ट हसबैंड'
- निकहत जरीन बोलीं- सलमान लोगों के भाई होंगे, मेरी तो जान है, भाईजान ने किया ऐसे रिएक्ट
'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने शुरू की 'बघीरा' की शूटिंग | kgf chapter 2 producers started shooting next action film bagheera
'केजीएफ चैप्टर 2' की जबरदस्त सफल्ता के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। होम्बले फिल्म्स एक नई कन्नड़ एक्शन फिल्म बनाने जा रहे है, जिसका नाम 'बघीरा' है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म की स्क्रिप्ट प्रशांत नील ने लिखी है और डॉक्टर सूरी इसका निर्देशन कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म के बैनर तले इस कन्नड़ फिल्म का निर्माण हो रहा है।
— Hombale Films (@hombalefilms) May 20, 2022
प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के मुहूर्त से तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फिल्म का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बघीरा का मुहूर्त।'
#Bagheera
— Prashanth Neel (@prashanth_neel) May 20, 2022
I know this will be one of my favourite's
All the best to @VKiragandur sir ,@SRIMURALIII #Suri @hombalefilms and the entire team. pic.twitter.com/sM9Xb3hjLh
प्रशांत नील ने 'बघीरा' फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “मैं जानता हूं कि बघीरा भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक होगी। विजय गंडूर, डॉ सूरी, श्री मुरली सहित बघीरा की पूरी टीम को शुभकामनाएं।
फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद और कर्नाटक को चुना गया है, इन्हीं दो जगहों पर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग होगी।
गौरतलब है कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर-2' ने सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई की है, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई में 1,200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
