सम्बंधित जानकारी
- निकहत जरीन बोलीं- सलमान लोगों के भाई होंगे, मेरी तो जान है, भाईजान ने किया ऐसे रिएक्ट
- बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ किया बुरा व्यवहार, केजीएफ स्टार को आया गुस्सा, वीडियो वायरल
- जैस्मिन भसीन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अली गोनी! एक्टर बोले- बस इन्विटेशन कार्ड बांटने बाकी
- बॉलीवुड वर्सेज साउथ विवाद पर अक्षय कुमार ने रखी अपनी बात, बोले- यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है...
- शुरू हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की एडवांस बुकिंग
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट दी कस्टमाइज्ड लग्जरी कार, एक्ट्रेस ने बताया 'बेस्ट हसबैंड' | priyanka chopra poses with her customized car gifted by nick jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ पोज देती नजर आ रही हैं। इस एटीवी को प्रियंका के लिए कस्टमाइज्ड कर उसपर मिसेज जोनस लिखा हुआ है।
यह ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) है, जो उन्हें पति निक जोनस ने गिफ्ट की है। पति से मिले इस गिफ्ट के लिए प्रियंका ने उन्हें प्यारा सा रिप्लाई किया है। साथ ही निक को बेस्ट हसबैंड बताया है।
तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरे कूल लगने में मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड एवर।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगी।
