सम्बंधित जानकारी
- बॉलीवुड वर्सेज साउथ विवाद पर अक्षय कुमार ने रखी अपनी बात, बोले- यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है...
- शुरू हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की एडवांस बुकिंग
- कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर मीरा चोपड़ा का डेब्यू, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें
- हनी सिंह ने बताया शाहरुख खान के लिए 'लुंगी डांस' गाना कैसे बनाया
- 'कान फिल्म फेस्टिवल' में टॉपलेस हुईं यूक्रेनी महिला, रूसी सैनिकों का किया विरोध
जैस्मिन भसीन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अली गोनी! एक्टर बोले- बस इन्विटेशन कार्ड बांटने बाकी | aly goni and jasmin bhasin are going to get married
अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब यह कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है। अली और जैस्मिन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
अली गोनी ने जैस्मिन भसीन संग शादी पर मुहर लगा दी है। सबसे पहले, अली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कहते हैं, फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है। मैंने और जैस्मिन ने परिवार को बता दिया है। हम बहुत खुश है। बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी है, लेकिन हम लोगों ने सोचा है कि हम दोनों डिजिटली ही सबको बात दें।
इसके बाद, जैस्मिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बताया कि, यह जोड़ी आखिरकार अपने जीवन के अगले चरण में प्रवेश कर रही है और शादी कर रही है। दोनों का एक्साइटमेंट उनके चेहरों पर साफ नजर आ रहा था। जैस्मिन ने यह भी कहा कि, वे जल्द ही अपनी शादी की तारीख की घोषणा करेंगे।
बता दें कि बिग बॉस 14 में जैस्मिन और अली ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अली और जैस्मिन एक-दूसरे के परिवार के भी करीब हैं। जैस्मिन कई बार अली के परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।
