1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan brought luxurios range rover worth rs 6 crore

Kartik Aaryan ने पूरा किया सपना, खरीदी लग्जरी कार रेंज रोवर, बोले- हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई

कार्तिक ने नई कार के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

Kartik Aaryan fulfilled his dream
Kartik Aaryan new car: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। कार्तिक इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर ने अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है। कार्तिक ने अपने कार कलेक्शन में एक लग्जरी कार शामिल कर ली है। 
 
कार्तिक आर्यन ने एक नई एसयूवी रेंज रोवर एसवी खरीदी है। कार्तिक आर्यन की इस नई कार की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर नई कार की पूजा करते हुए कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में कार्तिक आर्यन पूरे रीति-रिवाज से नई कार की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वह कार के सामने नारियल फोड़ते दिख रही हैं। वीडियो में कार्तिक के माता-पिताऔर उनका प्यार पेट कटौरी भी नजर आ रहा है। 
 
वहीं कार्तिक आर्यन ने भी नई कार के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में कार्तिक अपने पेट कटौरी के साथ कार की डिक्की में आराम फरमाते दिख रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने लिखा, 'हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई।' 
 
कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में लैंबोर्गिनी, मैकलेरन जीटी, मिनी कूपर एस, उरुस कैप्सूल, बीएमडब्लयू 5 सीरीज और पोर्श जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है। अब रेंज रोवर भी उनके गैराज में आ गई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Alia Bhatt 11 साल की उम्र में दे बैठी थीं Ranbir Kapoor को दिल, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात