11 साल की उम्र में रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करीब 5 साल तक एक-दूसरे को चोरी-छिपे डेटिंग करने के बाद आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के सात महीने बाद आलिया एक प्यारी सी बेटी राहा की मां बनीं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। आलिया भट्ट बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं।
आलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और रणबीर कपूर की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। आलिया ने कहा था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था।
फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया उनपर फिदा हो गई थीं। फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर असिस्टेंड डॉयरेक्टर थे और आलिया इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं।
आलिया और रणबीर के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर के अफेयर को जब और अफवाह मिली जब दोनों सोनम कपूर की शादी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।
खबरों के अनुसार शादी के बाद आलिया के पहले बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए रणबीर ने एक खास का केक ऑर्डर दिया है। बताया जा रहा है कि आलिया अपने पति और बेटी के साथ लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। Edited By : Ankit Piplodiya