गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor wearing mask worth rupees 26 thousand photo viral
Written By

26 हजार का मास्क पहन करीना कपूर खान ने की अपील

26 हजार का मास्क पहन करीना कपूर खान ने की अपील - kareena kapoor wearing mask worth rupees 26 thousand photo viral
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सावधानियां बरतने के बावजूद कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। सेलेब्स लोगों से लगातार अपील भी कर रहे हैंकि अपना ख्याल रखें और मास्क पहनें। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने फैंस से अपील की है कि सभी मास्क पहनें।
लेकिन इस दौरान करीना कपूर का मास्क चर्चा में आ गया। करीना कपूर के मास्क की कीमत जानकर सभी के होश उड़ गए। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कृप्या अपने आप को सुरक्षित रखिए। हमेशा मास्क पहने। चीजों, जगहों को सेनिटाइज कीजिए। अच्छा खाना खाइये, गर्म पानी पीजिए और विटामिन्स लीजिए। हमेशा सुरक्षित रहिए।' 
 
इस दौरान करीना ने तस्वीर में जो काले रंग का मास्क पहना हुआ है, उसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एलवी लेबल के साथ करीना ने जो मास्क पहना हुआ है, उसकी कीमत 25,994 रुपए है। मास्क पर सफेद कलर का LV सिंबल भी लगा हुआ है।
 
ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत 355 डॉलर है। करीना के मास्क की कीमत जानकर सभी लोग दंग रह गए हैं। इस तरह उनका मास्क उनके संदेश के साथ ही फैन्स में खूब पॉपुलर हो रहा है।
 
बता दें कि करीना कपूर को 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है और वो काम पर वापस लौट आई हैं। करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश को हुआ कोरोना, बीते दिनों 18 क्रू मेंबर्स आए थे इस महामारी की चपेट में