1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Singh Grover, Bipasha Basu, Entertainment ki raat - The Extension

अजब खेल... करण बनेंगे बिपाशा और बिपाशा बनेंगी करण

करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के सेक्सी कपल्स में से माने जाते हैं। वे आखिरी बार 2015 में फिल्म 'अलोन' में साथ नज़र आए थे। उसके बाद वे दोनों कमर्शियल एड में भी काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में एक कंडोम का विज्ञापन भी किया है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने लव पिक्चर्स पोस्ट करते रहते हैं। 
 
अब खबर है कि दोनों छोटे परदे पर एक रियलिटी शो 'एंटरटेन्मेंट की रात - द एक्सटेंशन' में नज़र आने वाले हैं। यह शो आईपीएल के दौरान प्रसारित होगा। कलर्स चैनल पर शो 'एंटरटेन्मेंट की रात' प्रसारित होता था, यह नया शो इसका ही नया एक्सटेंटेड वर्ज़न होगा। हालांकि यह शो का टेंटेटिव नाम है, इसका नाम तय होना बाकी है। 
इसके पहले दोनों कपिल शर्मा के शो में दो साल पहले गेस्ट के तौर पर नज़र आ चुके हैं। अब वे इस शो में भी हिस्सा लेंगे और यह काफी मज़ेदार होने वाला है। इस शो में दोनों एक-दूसरे का किरदार निभाने वाले हैं। 
 
दोनों शो के इस सेग्मेंट के पार्ट होंगे जहां बिपाशा, करण बनेंगी और करण, बिपाशा बनेंगे। दोनों एक-दूसरे का किरदार निभाने वाले हैं और यह फैंस के लिए बहुत मज़ेदार होने वाला है। 
 
इसके अलावा इसमें और भी सेग्मेंट होंगे। वे गाने गाते भी नज़र आएंगे। इसकी शूटिंग भी हो चुकी है। हालांकि इसका प्रसारण अप्रैल में ही होगा। 
अगला लेख
शाहिद की पत्नी मीरा से पूछी बेड में फेवरेट पोज़ीशन... शरमा गए शाहिद