• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Ekta Kapoor, Mental Hai Kya
Written By

सलमान खान नाराज हुए एकता कपूर से

सलमान खान
सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान निर्माता एकता कपूर से नाराज हैं। एकता ने हाल ही में 'मेंटल है क्या' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की है जिसमें राजकुमार राव और कंगना रनौट लीड रोल में हैं। फिल्म के नाम को लेकर खान ब्रदर्स में नाराजगी है। 
 
गौरतलब है कि 'मेंटल' नाम सलमान खान और सोहेल खान ने लंबे समय से रजिस्टर्ड करा कर रखा है। 'जय हो' का नाम पहले वे मेंटल ही सोच रहे थे। 'ट्यूबलाइट' का नाम भी 'मेंटल' ही सोचा गया था जो बाद में बदल दिया गया। इस नाम की फिल्म बनाने की ख्वाहिश खान ब्रदर्स में हैं। 


 
जब एकता कपूर ने इससे मिलते-जुलते नाम वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' बनाने की घोषणा की तो खान ब्रदर्स को झटका लगा। वे बुरा मान गए। 
 
सलमान से जुड़े सूत्र का कहना है कि कम से कम एकता को अपनी फिल्म अनाउंस करने के पहले सलमान से बात तो कर लेनी थी, सलमान खुशी-खुशी हां कर देते। 
ये भी पढ़ें
चौथी शादी करने जा रही हैं एंजेलिना जोली