1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johars epic reply to troll asking him if he was gay

करण जौहर से यूजर ने पूछा- 'क्या आप गे हो?', मिला मजेदार जवाब

karan johar gay
karan johar ask anything session: फिल्ममेकर करण जौहर लंबे समय बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करण इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। जिसमें यूजर्स ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।
 
करण ने इंस्टाग्राम के थ्रेड पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा 'क्या आप गे हो? सही है? करण जौहर ने इसका मजेदार जवाब देते हुए यूजर्स का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम इच्छुक हो? 
 
वहीं एक यूजर ने करण से उनके सबसे बड़े अफसोस के बारे में भी पूछा। जिस पर उन्होंने कहा, 'मुझे कभी भी अपने पसंदीदा अभिनेता श्रीदेवी मैम के साथ काम करने और निर्देशित करने का मौका नहीं मिला।ऐ 
 
बता दें कि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बचपन से एक्टर बनना चाहते थे संजीव कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास पहचान