'जवान' के प्रीव्यू का काउंटडाउन हुआ शूरू, 10 जुलाई को इतने बजे दिखेगी शाहरुख खान की पहली झलक
Jawaan Prevue Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मेगा फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। ऐसे में हम उन सभी फैंस और दर्शकों के लिए एक सुपर एक्साइटिंग खबर लेकर आए है जो यकीनन उनके दिल की धड़कने तेज कर देगी। किंग खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि 'जवान' का प्रीव्यू कब रिलीज होगा।
10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे 'जवान' का बहुप्रतीक्षित लुक जारी होने जा रहा है। इस रोमांचक खबर का खुलासा खुद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए किया, जिससे फैंस और सिने लवर्स के बीच जवान को लेकर जोश और हाई हो गया है।
शाहरुख ने लिखा, 'मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं। जवान' प्रीव्यू 10 जुलाई को आ रहा है। पूरे विश्व में 10 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगा।'
फिल्म को लेकर अटकलें और उत्साह आकाश के ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर भी नेशनवाइड अटकलें शुरू हो गई हैं। ऐसे में फैंस और दर्शकों में शाहरुख को देखने की उत्सुकता सोच से परे है, शाहरुख खान और निर्देशक एटली के बीच सहयोग, एटली की रचनात्मक नज़र के साथ शाहरुख के बेजोड़ स्टारडम को प्रदर्शित करने वाली यह उनकी पहली साझेदारी होने जा रही है।
'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें