1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar show koffee with karan 7 streaming 7th july

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन इन दिन से होगा शुरू | karan johar show koffee with karan 7 streaming 7th july

Karan Johar
करण जौहर का पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस शो के 6 सक्सेसफुल सीजन हो चुके हैं और यह सातवें सीजन के साथ वापस आ रहा है। करण का शो इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाला है।

 
करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 की एक छोटी सी झलक शेयर की है, जिसमें कई सितारों की झलक एक साथ देखने के लिए मिल रही है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में सभी पुराने सीजंस के छोटे-छोटे चंक लगाए गए हैं, जिसमें सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का से लेकर शाहरुख खान तक के छोटे-छोटे रिएक्शन हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'अनुमान लगाइए इस बार कौन आ रहा है। और इस बार पाइपलाइन में बहुत बड़े स्टार्स है।'
 
करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई 2022 से प्रसारित होगा। यह शो पहली बार साल 2004 में टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था।
अगला लेख
अजय देवगन को लेकर 'सिंघम 3' बनाएंगे रोहित शेट्टी, जल्द फ्लोर पर आएगी फिल्म