ये एक्टर निभाएगा करण जौहर की फिल्म में RAW चीफ रामेश्वर नाथ काव का रोल!
करण जौहर ने बीते दिनों अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया। करण की यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च ऐंड अनैलिसिस विंग (RAW) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव की जिंदगी पर आधारित होगी। अब खबर आई है कि धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनने वाली इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया गया है। रितिक रोशन को भी फिल्म का प्लॉट काफी पसंद आया है।
Turning pages into frames, one thrill at a time.
— Karan Johar (@karanjohar) January 9, 2020
Bringing to you an adaptation of Nitin Gokhale’s book - “R.N.Kao: Gentleman Spymaster” to the silver screen. More information coming soon!@apoorvamehta18 #AmritpalBindra @anandntiwari @DharmaMovies #StillAndStillMediaCollective pic.twitter.com/gsHoWIHknn
एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस ने पिछले हफ्ते ऐलान की गई अपनी अगली फिल्म के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया है। वहीं, रितिक ने भी इस फिल्म में अपनी रूचि दिखलाई है लेकिन उन्होंने अभी तक इसे साइन नहीं किया है।
फिल्म नितिन गोखले की किताब ‘आर. एन. काव: जेंटलमेन स्पाईमास्टर’ पर आधारित होगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव मिलकर प्रोड्यूस करने वाली है।
फिल्म के जरिये भारतीय स्पाईमास्टर रामेश्वर नाथ काव की अनकही कहानियों को सबके सामने लाया जाएगा, जिसमें इंडियन इंटेलिजेंसी एजेंसी रॉ की स्थापना और इंटरनेशनल इंटेलिजेंसी एजेंसीज की दुनिया में काव का एक सफल नाम बनने का दास्तां शामिल है।
बता दें, रामेश्वर नाथ काव ने देश के कई अहम ऑपरेशंस में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें सिक्किम का भारत में विलय, पूर्व पीएम की सुरक्षा आदि शामिल है।

