1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar announces his first action film yodha sidharth malhotra

करण जौहर की एक्शन फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस दिन होगी रिलीज

karan johar
रोमांटिक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर करणजौहर अब एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' की घोषणा की है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 
करण जौहर ने फिल्म 'योद्धा' का फर्स्ट लुक और टीजर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। इस फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। 
 
फिल्म के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक कमांडो (योद्धा) के रूप में दिखाया गया है। जो कि एक क्रैश विमान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। टीजर को शेयर करते हुए करण ने लिखा, शिखरों को जीतने के बाद, धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फ्रैंचाइज़ी - योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा को वापस ताकत के साथ पेश करने पर मुझे गर्व है। डायनामिक डुवो सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित। 11 नवंबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
 
वहीं फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, योद्धा 11 नवंबर, 2022 को आपकी स्क्रीन को हाईजैक करने के लिए आ रहा है। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित। हमारे साथ बने रहें, क्योंकि जल्द ही हमारी लीड एक्ट्रेसेस की अनाउंसमेंट की जाएगी। 
 
इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां लीड रोल में नज़र आएंगी, जिनके नाम की घोषणा जल्द ही होगी। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा योद्धा में दिशा पटानी और राशि खन्ना लीड रोल में होंगी। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 
 
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर होगी रितिक रोशन और रणबीर कपूर की टक्कर