1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan deol says eventually i have to find my own identity

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं करण देओल

Karan Deol
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब करण देओल की अगली फिल्म 'वेल्ले' रिलीज हो चुकी है।

 
फिल्म में पहली बार करण के साथ उनके चाचा अभय देओल नजर आ रहे हैं। करण देओल की तुलना अक्सर उनके परिवार के लोगों खासकर उनके पिता सनी देओल से की जाती है। करण देओल का कहना है कि वह धीरे-धीरे अपनी एक पहचान बना लेंगे।
 
करण देओल ने कहा, मेरी तुलना हमेशा मेरे पिता से की जाएगी। वह हमेशा से लेजेंडरी हैं लेकिन वक्त के साथ मुझे भी अपनी खुद की पहचान बनानी होगी और खुद से अपना रास्ता बनाना होगा। ऐसा तब होगा जब में ज्यादा से ज्यादा काम करूंगा।
 
उन्होंने कहा, पापा ने जो भी काम किया है वह बेहतरीन है। यदि मुझे अच्छा किरदार मिलता है तो मैं भी एक्शन जॉनर में काम करना चाहूंगा। यदि किरदार अच्छा हुआ तो मैं उसे जरूर निभाऊंगा। यदि फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी हो तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसका जॉनर क्या है।
अगला लेख
रितिक रोशन को पसंद आई 'चंडीगढ़ करे आशिकी', आयुष्मान खुराना की तारीफ में कही यह बात